Palamu : गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने पलामू में कहा कि जब तक आदिम जनजाति का विकास नहीं होगा, तब तक राज्य का विकास नहीं होगा। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा लोगों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चल रही हैं, आप सभी को इन योजनाओं का लाभ उठाना होगा। गवर्नर आज पलामू में लोगों से रू-ब-रू हुए। गवर्नर ने स्कूलों में टीचरों की कमी एवं अस्पताल में डॉक्टरों की कमी व अनुपस्थिति पर संज्ञान लिया। उन्होंने स्कूलों और अस्पतालों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनाने का निर्देश दिया, ताकि काम न करने पर उन्हें वेतन न मिले। गवर्नर ने सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। सभी को जागरूक होने और नशापान से दूर रहने को कहा। इससे पहले गवर्नर ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ा श्रद्धांजलि दी।

गवर्नर ने शिक्षकों की कमी के संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराने पर कहा कि राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। अब यहां शिक्षकों की समस्या नहीं होगी। उन्होंने जल की समस्या के संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराने पर कहा कि उनके द्वारा आज ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ चेकडैम के निर्माण व वर्षा जल संचयन हेतु अधिकारियों को निदेशित किया गया।

राज्यपाल महोदय ने उक्त अवसर पलामू में लिफ्ट एरिगेशन के तहत कार्य करने की बात कही। उन्होंने सभी को जागरूक होने होते हुए कहा तथा नशापान से दूर रहने को कहा। उन्होंने सभी से अपने बच्चों को शिक्षित करने हेतु आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यहाँ किसी प्रकार की अवैधानिक कार्य नहीं होने दिया जायेगा। आप सभी को आपका यथोचित हक प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मन में विश्वास हो तो सफलता प्राप्त होगी। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत ब्रिटेन को पीछे करते हुए विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। समग्र विकास लोगों के लिए आवश्यक है। माताओं-बहनों को फ्री में गैस कनेक्शन प्रदान कराया जा रहा है। मौके पर गवर्नर ने लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का भी वितरण किया।
मैं जल्द ही आप सबसे हिन्दी में बात करने लगूंगा : राज्यपाल
गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने गढ़वा के रमकण्डा के प्रखंड कार्यालय-सह-अंचल कार्यालय में ग्रामीणों से बातें की। उन्होंने कहा कि हम जिस जगह से आते हैं, वहां भी कम बारिश होती है। लेकिन वहां औद्योगिक प्रगति हुई है। एक रास्ते बंद होते हैं, दूसरे द्वार खुलते हैं। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या यहां है, लेकिन यहां के लोग परिश्रमी हैं। गढ़वा के विकास के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से सहयोग के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने शिक्षा पर ध्यान देने की बात करते हुए कहा कि अब तो विदेश में भी पढ़ाई करने के लिए सरकार मदद करती है। हर गांव विकसित होगा तो पंचायत विकसित होगा, हर पंचायत विकसित करेगा तो प्रखण्ड विकसित होगा, प्रखंड विकसित होगा तो जिला विकसित होगा, जिला विकसित होगा तो राज्य विकसित होगा और राज्य विकसित होगा तो देश विकसित होगा। आज झारखंड विकास के मामले में नीचे से दूसरे स्थान पर है, आगे आने वर्षों में यह देश के विकसित राज्यों में उपर से दूसरे स्थान पर होगा और यह असंभव नहीं है। यह आप सभी के मेहनत व परिश्रम से संभव है। कृषि व उद्योग की दिशा में ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही आपसे हिन्दी में बातचीत करने लगूंगा। मौके पर गवर्नर ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

इसे भी पढ़ें : इस दिन पटना से रांची पहुंचेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रायल शिड्यूल जारी…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, अब तक तीन की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :बोरवेल में गिरी मासूम को बाहर निकाला गया, पर रो पड़ा गांव…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ खाने का तेल, इस कंपनी ने घटाए दाम…
इसे भी पढ़ें :रांची NCB ने पकड़ा नशे का इतना बड़ा कंसाइनमेंट…
इसे भी पढ़ें :अब मुंबई में 13 टु’कड़े, गुनाहगार के बदन की बदबू से खुला भयानक राज… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :यहां मानसून ने दी दस्तक, चक्रवाती बिपरजॉय का दिखेगा असर












