Kohramlive : झारखंड (Jharkhand) के संथाल आदिवासी समाज में होली के दौरान एक अनोखी और सख्त परंपरा निभाई जाती है। यहां के लोग मानते हैं कि इस दिन यदि कोई पुरुष किसी कुंवारी लड़की पर रंग डालता है, तो उसे उससे शादी करनी होती है। यह परंपरा समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। बुजुर्गों का मानना है कि होली के दिन कई लोग रंगों के बहाने महिलाओं के साथ छेड़खानी करते हैं या अश्लीलता फैलाते हैं, जिसे रोकने के लिए यह नियम बनाया गया है।
इस परंपरा का पालन न करने पर पंचायत द्वारा कड़ी सजा दी जाती है। इस नियम का उल्लंघन करने वाले पुरुषों के खिलाफ समाज में सख्त कार्रवाई की जाती है। संथाल आदिवासी समाज में यह परंपरा आज भी सख्ती से लागू है, और यहां के लोग इसे अपनी संस्कृति और मर्यादा का हिस्सा मानते हैं।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला












