Chaibasa (Rajiv Singh) : जगन्नाथपुर पुलिस ने जैतगढ़-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर सियालजोड़ा गांव क्षेत्र से बालू लदे एक हाइवा (ओडी 19 सी-1875) को पकड़ा है। बालू लदे इस हाइवा पर वर्ष 2022 का खनन चालान होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए खनन विभाग को पत्र लिखा है। जांच के बाद अगर बालू से संबंधित चालान गलत पाया जाता है तो पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू करेगी। फिलहाल हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है, लेकिन उसका चालक फरार बताया जा रहा है।
लोगों के अनुसार बीती देर रात उक्त हाइवा तेज रफ्तार में जैतगढ़ क्षेत्र से सियालजोड़ा के रास्ते नोवामुंडी की तरफ जा रहा था। तभी सियालजोड़ा गांव के समीप पीपल पेड़ में हाइवा ने टक्कर मार दी। पेड़ की टहनी टूटकर पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार पर जा गिरी। इस घटना के बाद तार में शॉर्ट सर्किट हुआ, तेज आवाज भी हुई और गांव की बत्ती गुल हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे एवं इसकी सूचना जगन्नाथपुर पुलिस को दी। थानेदार राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम ने उक्त हाइवा को घटनास्थल से लगभग 100 मीटर आगे खड़े हालात में जब्त किया। सूत्रों के अनुसार वाहन में मौजूद बालू का चलान वर्ष 2022 का था जो ओडिशा के चंपुआ तहसीलदार द्वारा जारी किया गया था। यहां याद दिला दें कि ओडिशा क्षेत्र के बालू घाटों से झारखंड के जैतगढ़ के रास्ते फर्जी चालान से निरंतर बालू की तस्करी हो रही है। बीते दिनों कोल्हान डीआईजी और पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस ने जैतगढ़ के गुमुरिया, मुन्डुई क्षेत्र में औचक छापेमारी कर अवैध बालू लदे कई गाड़ियं को पकड़ा था।
इसे भी पढ़ें : ऋत्विक कंपनी के शरत बाबू ह*त्याकांड में तीन और धराए… देखें
इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो दिनेश गोप को ले NIA पहुंची खूंटी, फिर क्या हुआ देखें…








