spot_img
spot_img
spot_img

लखीमपुर मामले में केद्रीय मंत्री के बेटे को बेल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : लखीमपुर खीरी में किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने के आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जमानत दे दी है। बता दें कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा है आशीष मिश्र। वह 130 दिन से जेल में था। हाई कोर्ट ने 18 जनवरी 2022 को आशीष की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। इस पर गुरुवार को जस्टिस राजीव सिंह सिंह की एकल पीठ ने फैसला सुनाया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान आशीष के वकील ने कहा कि उसका क्लाइंट निर्दोष है। इस बात के कोई सबूत नहीं है कि आशीष मिश्र ने ड्राइवर को प्रदर्शनकारी किसानों को गाड़ी से रौंदने के लिए उकसाया था। जमानत का विरोध करते हुए एडिशनल एडवोकेट जनरल वीके शाही ने कहा कि घटना के वक्त आशीष मिश्र उसी गाड़ी में था, जिसने किसानों को रौंदा था। दोनों को सुनने के बाद कोर्अ ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

लखीमपुर में 3 अक्टूबर को भड़की थी घटना के बाद हिंसा

लखीमपुर में 3 अक्टूबर (रविवार) को किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए थे। इसी दौरान एक गाड़ी ने किसानों को कुचल दिया था। इस घटना में चार किसानों की मौत हो गई थी। इसके बाद हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में एक पत्रकार समेत 4 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी। इस मामले में मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है सुनवाई

लखीमपुर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था। अक्टूबर से लेकर अब तक टॉप कोर्ट में तीन बार सुनवाई भी हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने SIT को धीमी जांच के लिए फटकारा था। अब कोर्ट में SIT को जांच प्रगति की रिपोर्ट दाखिल करनी है।

प्रियंका गांध और राकेश टिकैत ने किया विरोध

आशीष की जमानत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मंत्री के बेटे को आज जमानत मिल गई, अब वो खुला घूमेगा। आशीष की जमानत को लेकर किसान नेता राकेश सिंह टिकैत ने तुरंत सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा कि इस बात को वे UP में भाजपा के खिलाफ प्रचारित करेंगे।

इसे भी पढ़ें :Happy Teddy Day 2022 : क्यों मनाया जाता है टेडी डे, जानें…

इसे भी पढ़ें :Smartphone की बैटरी अब क्यों नही निकलती बाहर, जानिए वजह

इसे भी पढ़ें :Latehar में आधे घंटे तक चली ताबड़तोड़ गोलियां, फिर…

इसे भी पढ़ें :इन मैसेज से अपने पार्टनर को विश करें Chocolate Day, रिश्ते में घुलेगी मिठास

इसे भी पढ़ें :Propose Day : अगर अभी तक अपने प्यार का नहीं किया इजहार, तो अपनाएं ये तरीका…

इसे भी पढ़ें :Valentine’s Week का दूसरा दिन : ऐसे करें अपने पार्टनर को प्रपोज

इसे भी पढ़ें :Rose day के साथ वेलेंटाइन वीक शुरू, जानिए कैसे मनाएंगे हर खास दिन

इसे भी पढ़ें :IAS ने मनाया ‘Happy Periods day’, Tweet कर कही ये बात…देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...