spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया ऐलान, 15 साल पुरानी गाड़ी की जगह होगी कबाड़

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार के 15 साल पुराने सभी वाहनों को स्क्रैप कर दिया जाएगा। इस बारे में एक नीति राज्यों को भेज दी गई है। गडकरी नागपुर में वार्षिक ‘एग्रो-विजन’ कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के मौके पर बोल रहे थे। उन्‍होंने बताया कि पानीपत में इंडियन ऑयल के दो प्लांट लगभग शुरू हो गए हैं। इनमें एक प्रति दिन एक लाख लीटर इथेनॉल का उत्पादन करेगा, जबकि दूसरा चावल के भूसे का इस्तेमाल कर रोजाना 150 टन बायो-बिटुमेन का उत्पादन करेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे और उन्होंने गडकरी के प्रयासों की सराहना की।

चावल के भूसे का इस्तेमाल इथेनॉल और बायो बिटुमेन बनाने में

गडकरी ने कहा कि यह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और देश के चावल उत्पादक हिस्सों के रूप में एक बड़ा बदलाव है, जहां चावल की पराली जलाने से प्रदूषण होता है। अब चावल के भूसे का इस्तेमाल इथेनॉल और बायो बिटुमेन बनाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमें देश में और ज्यादातर सड़क परिवहन विभाग में 80 लाख टन बायो-बिटुमेन की जरूरत है। देश में लगभग 50 लाख टन बिटुमेन का निर्माण होता है और हम इसका लगभग 25 लाख टन आयात करते हैं।”

नहीं होगी देश को कोलतार आयात करने की जरूरत

गडकरी ने कहा, “मुझे खुशी है कि जब इस तरह की परियोजनाएं शुरू होंगी, तो हमारे देश को कोलतार आयात करने की जरूरत नहीं होगी। गांवों, जिलों, राज्यों और राष्ट्रीय राजमार्गों में हमारी सड़कें किसानों द्वारा उत्पादित चावल के भूसे का इस्तेमाल करके बिटुमेन से बनाई जाएंगी।” उन्‍होंने असम में इंडियन ऑयल की एक और परियोजना के बारे में भी बताया, जहां बायोएथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा। गडकरी ने कहा, “बंजर भूमि पर बांस की खेती की जाएगी, जिससे बायोएथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा। हमारे किसान न सिर्फ अन्नदाता बने रहेंगे, बल्कि वे ऊर्जा प्रदाता भी बनेंगे।”

इसे भी पढ़ें :रेलवे दे रहा रामायण यात्रा का मौका, फ्री में मिलेंगे ये सभी सुविधाएं

इसे भी पढ़ें :Bihar News : लूट का विरोध करने पर मार दी गोली, बीच सड़क पर बवाल… देखें

इसे भी पढ़ें :10 लाख रुपये लेकर चलने वाले इंजीनियर के घर रेड

इसे भी पढ़ें :हेल्थ विभाग में BPSC करेगा ड्रग इंस्पेक्टरों की बहाली, जानिए कब तक करना है अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...