Garhwa(Nityanand Dubey) : किताबों के बीच बैठकर करियर के सपने देखने वाले छात्रों को जब पैसों की समझ मिलती है, तो भविष्य की नींव और मजबूत होती है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला गढ़वा के बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में, जहां सेबी (SEBI) की पहल पर आयोजित दो दिवसीय निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का मंगलवार को सफल समापन हुआ।मकसद साफ था, युवा पीढ़ी को वित्तीय साक्षर बनाना, ताकि वे सही निवेश करें और गलत फैसलों से बच सकें। इस खास कार्यक्रम में देश के जाने-माने शिक्षाविदों ने छात्रों से सीधा संवाद किया। BHU वाणिज्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष प्रो. आशा राम त्रिपाठी एवं IMS-BHU एवं वर्तमान सलाहकार पूर्व प्रोफेसर तेज बलि सिंह ने सरल शब्दों में बताया कि बचत क्यों जरूरी है, निवेश कैसे करें और जोखिम से कैसे बचें।
यह कार्यक्रम छह चरणों में आयोजित हुआ, जिसमें हर सत्र में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। पहला दिन, वनांचल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, देवकी महावीर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, वनांचल कॉलेज ऑफ साइंस एवं दूसरा अंतिम दिन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ लॉ एवं दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्रों ने एक स्वर में कहा, यह सिर्फ एक सेमिनार नहीं, बल्कि जीवन भर काम आने वाली सीख है। अब हम निवेश को लेकर ज्यादा सजग और आत्मविश्वासी हैं। कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह एवं कुलपति प्रो. एमके सिंह दोनों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये इसे छात्रों के भविष्य के लिये बेहद उपयोगी पहल बताया। मौके पर प्राचार्य डॉ. मनीष दुबे, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. सुनीता गुप्ता, कुलसचिव डॉ. अजय भूषण प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ललन कुमार, डॉ. अनुज शंकर
सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद थी।












