SIWAN : बिहार के सीवान जिले के जीबी नगर थाना इलाके के नथनपुरा में शनिवार को एक मिनी पार्सल ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। घर में सो रही एक 50 साल की महिला कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति समेत घर के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में ट्रक का चालक भी घायल है।
Read More : आध्यात्मिक और वैश्विक पर्यटन केंद्र के साथ स्मार्ट सिटी बनेगा अयोध्या: PM
तेज आवाज से सहम उठे लोग
घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर रहने वाले जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने बताया कि जब अनियंत्रित पार्सल ट्रक एक मकान को तोड़ते हुए घर में घुसा तो तेज आवाज से आसपास के लोग सहम उठे। लोगों को पता नहीं चला कि क्या हुआ। उसके बाद लोग बाहर निकलकर देखे तो पता चला कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया।
Read More : PLFI के जोनल कमांडर संदीप के घर छापा, 5 रायफल बरामद, सुनिये, क्या बोले SDPO
सदर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्सल ट्रक का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सिवान के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल अन्य लोगों का भी इलाज सदर अस्पतला में ही चल रहा है।
Read More : मां-बाप ने गला घोंटकर मासूम बच्ची को मार डाला, वजह जानकर खौल जाएगा खून…












