Ranchi: लावारिस लाशों को सद्गति दिलाने में जुटा मुकि्त संस्था रविवार को जुमार नदी के तट पर चिता सजा एक साथ 20 शवों का दाह संस्कार किया। पूरे विधि विधान से सामूहिक चिता में मुखागि्न जाने माने समाजसेवी प्रवीण लोहिया ने दी। वहीं अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के शवगृह में पड़े लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने का काम बीते कई सालों से मुकि्त संस्था कर रहा है। वहीं इस काम में संस्था का साथ रांची नगर निगम बेखूबी देता है। मौके पर संस्था से जुड़े प्रवीण लोहिया,परमजीत सिंह, टिंकू,रवि अग्रवाल,राहुल चौधरी, अरुण कुतरियार, हरीश नागपाल, शिवशंकर शर्मा, के के ताईवाला, संजू कुमार, आर के गांधी, संदीप कुमार, राहुल जायसवाल, आशुतोष अग्रवाल, संजय सिन्हा, नीरज खेतान, सुनील अग्रवाल, आदित्य राजगढ़िया, अमित अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, सौरभ बथवाल, संदीप पपनेजा, मनोज पाठक, नरेश प्रसाद, दिनेश गावा, उज्ज्वल जैन,नवीन बजाज,अमरजीत गिरधर मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ दूध, कल से इतना ज्यादा करना होगा खर्च
इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !








