उमर नबी का फार्महाउस बना सुराग का ठिकाना

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : लालकिले के पास गूंजे धमाके की दहशत अब थोड़ा थमने लगी है, लेकिन राजधानी की सांसें अभी भी थमी नहीं हैं। क्योंकि पुलिस को वह लाल फोर्ड ईकोस्पोर्ट मिल गई है, वही कार जिसमें मौत घूम रही थी, जिसका नंबर अब हर अखबार की सुर्खियों में है DL10-CK-0458। यह कार हरियाणा के खंडावली गांव के एक फार्महाउस से बरामद हुई है। गांव की सुनसान पगडंडी पर खड़ी इस लाल कार के भीतर छिपी हैं दहशत की कई अनकही कहानियां। जैसे ही सुराग मिला, दिल्ली पुलिस और NIA की टीमें फार्महाउस पर टूट पड़ीं। फॉरेंसिक और बैलिस्टिक एक्सपर्ट्स ने कार को घेर लिया
हर सीट, हर हैंडल, हर तार को सूंघती जांच टीमें मानो वक्त के पन्ने पलट रही हों। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह वही कार है जो आतंकी उमर नबी की थी और फार्महाउस उसके करीबी दोस्त के नाम पर है। दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। धमाके के वक्त उमर नबी जिस आई20 कार में सवार था, यह कार पुलवामा के एक प्लंबर के नाम पर रजिस्टर थी। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है, क्योंकि शक है कि उसने यह कार बेचने के नाम पर आतंक के सौदागरों को सौंप दी थी। जांच में खुलासा हुआ है कि उस कार में 60 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट भरा था। अब सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि उमर नबी, डॉ. मुजम्मिल अहमद और पुलवामा नेटवर्क देशभर में साजिश की डोर बुन रहे थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Sale में Shopping करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना…

Kohramlive : आजकल ऑनलाइन और ऑफलाइन Sale का नाम...

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश

Kohramlive : देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

गोमो में हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

Dhanbad : धनबाद के गोमो में रविवार सुबह उस...