Kohramlive : यूक्रेन ने बीती रात को रूस के ब्रांस्क क्षेत्र पर छह अमेरिकी ATACMS मिसाइलें दागी हैं। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति ने यूक्रेन को लंबी दूरी की सुपरसोनिक मिसाइलों यानी कि टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) को रूस के अंदर हमले के लिये इस्तेमाल की मंजूरी दे दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन ने पहले भी ATACMS का इस्तेमाल किया था, लेकिन ये इस्तेमाल सीमावर्ती इलाकों तक सीमित था। ATACMS मिसाइल सिस्टम जमीन से जमीन पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जो 300 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्य को भेद सकती है। लंबी दूरी तक मार करने की वजह से ही यह मिसाइल यूक्रेन के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।
आज रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को एक हजार दिन पूरे हो गये हैं। इस बीच रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पुतिन के करीबी दिमत्री मेदवेदेव ने यूक्रेन को मिसाइल दागने की अनुमति देने के अमेरिका के फैसले की निंदा की है। दिमत्री ने तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ दागी गईं मिसाइलों को हमला माना जायेगा। इसके जवाब में रूस यूक्रेन और नाटो के ठिकानों पर कार्रवाई कर सकता है। इसका मतलब है तीसरे विश्व युद्ध का समय आ गया है।
ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो
ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…





