Chouparan(Krishna Paswan) : सरकार की योजनायें जब कागजों से निकलकर घर तक नहीं पहुंचतीं तो उम्मीदें धीरे-धीरे धुएं में बदलने लगती हैं। चौपारण के अंबातरी गांव की सरोज देवी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जहां उज्ज्वला योजना का सपना आज भी अधूरा है। सरोज देवी को 8 अप्रैल 2021 को गैस कनेक्शन स्वीकृत हुआ, लेकिन आज तक चूल्हा और सिलेंडर नहीं मिला। उज्ज्वला योजना का लाभ कागजों तक ही सीमित है। चौपारण स्थित देवीशिका गैस एजेंसी पर टालमटोल का आरोप है। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद हर बार खाली हाथ लौटना पड़ा। पीड़िता का कहना है कि “हर बार बस आश्वासन मिलता है।” सरोज देवी ने BDO को लिखित आवेदन देकर न्याय की आस लगाई। मामले की जांच और जल्द कनेक्शन देने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है।
कागजों में मिला उज्ज्वला, चूल्हे पर अब भी धुआं…
Date:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…
Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...
खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…
Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...
मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…
Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...
सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…
Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...







