Kohramlive : यूको बैंक (UCO BANK Recruitment) में लोकल बैंक अफसर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://ucobank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है। 16 जनवरी से शुरू आवेदन की प्रक्रिया की अंतिम तारीख 5 फरवरी तक रखी गई है।
राज्यवर भर्ती डिटेल्स (UCO BANK Recruitment)
गुजरात- 57 पद, महाराष्ट्र- 70 पद, कर्नाटक- 35 पद, त्रिपुरा- 13 पद, सिक्किम- 6 पद, असम- 30 पद, नागालैंड- 5 पद, तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश- 10 पद, केरल- 15 पद, मेघालय- 4 पद, जम्मू-कश्मीर- 5 पद।
योग्यता
- उम्मीदवार जिस राज्य के लिये आवेदन कर रहा है, उसे उस राज्य के क्षेत्रीय भाषा की जानकारी होनी चाहिये।
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है।
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिये।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जायेगी।
सैलरी: सिलेक्ट हुये कैंडिडेट को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 के अनुसार हर महीने सैलरी मिलेगी।
आवेदन फीस: जनरल, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये देना है। एससी एसटी कैटेगरी को उम्मीदवारों को 175 रुपये देना होगा।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर








