दो जलमीनार लेकिन प्यास नहीं बुझी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के जिदू पण्डारा टोली गांव में सुबह की पहली किरण के साथ ही हांडी-बाल्टी लिये औरतें, बच्चे, बुजुर्ग सब पानी की खोज में भटकते दिखते हैं। घरों में चूल्हा तभी जलता है, जब नल से कुछ बूंदें टपकती हैं। गर्मी अभी ठीक से आई भी नहीं, लेकिन यहां के लोग पहले से ही बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। गांव में दो जलमीनार लगे हैं—एक पंद्रहवीं वित्त आयोग के कोष से बना था, जो बीते छह महीने से खराब पड़ा है। दूसरा हर घर नल जल योजना के तहत लगाया गया, जो नाम तो हर घर जल का है, लेकिन लोगों को मुश्किल से एक से डेढ़ बाल्टी पानी मिल पाता है।गांववालों का कहना है कि जब जलमीनार लगाया जा रहा था, तब उन्होंने ठेकेदार से कहा था कि बोरिंग सही जगह हो, ताकि पानी की कमी न हो। लेकिन ठेकेदार ने उनकी बात अनसुनी कर दी और अब हाल ये है कि बोरिंग में पानी ही नहीं निकलता, टंकी भरती ही नहीं, और नलों में बस नाममात्र की धारा बहती है। सुनें क्या बोले गांवाले...

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...