Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की अदालत ने प्रेम-प्रसंग में हुई एक जघन्य हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने बहन के प्रेमी विकास रजवार की निर्मम हत्या करने वाले दो सगे भाइयों सुनील रजवार और संजय रजवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही प्रत्येक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
क्या था मामला?
घटना 6 मई 2022 की है। बरडिहा थाना क्षेत्र के जतरो बंजारी गांव में विकास रजवार रात करीब 12 बजे शौच के लिए घर से निकला और सुबह तक वापस नहीं आया। खोजबीन में पता चला कि वह विकास माया कुमारी से मिलने आया था। इसी बीच माया के भाई सुनील और संजय पहुंच गये और विकास के साथ मारपीट की। बाद में विकास का शव जंगल में बरामद हुआ। अदालत ने यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित और क्रूर करार दी। 11 गवाहों के बयान, FSL रिपोर्ट और घटनास्थल से बरामद वस्तुओं को आधार बनाकर दोनों भाइयों को भादवि की धारा 302/34 के तहत दोषी ठहराया गया। अदालत ने इसे जघन्य अपराध बताया और दोनों को पूरी जिंदगी सलाखों के पीछे बिताने की सजा सुनाई।





