Garhwa : उग्रवादी संगठन JJMP के दो सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने सोमवार को धर दबोचा। रंका पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों उग्रवादियों के नाम उदय पासवान और विजय भुइंया हैं। दोनों गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बाघमारा के रहने वाले हैं। एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक ने बताया कि उदय और विजय ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। उनकी निशानदेही पर संगठन के लेवी से संबंधित पोस्टर और लेवी वसूलने के लिए उपयोग किए जाने वाले मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को दिये अपने बयान में उदय पासवान ने बताया कि वह JJMP संगठन में सक्रिय दस्ता सदस्य के रूप में काम करता है। संगठन के निर्देश पर लेवी वसूलना उसका काम था। विश्रामपुर 22 प्लॉट गांव में एलएनटी कंपनी से रंगदारी मांगने, जोलंगा गांव में पानी टंकी पर पोस्टर चिपकाने, चेटे गांव में सड़क निर्माण के दौरान लेवी मांगने का पोस्टर चिपकाने आदि में शामिल था। इसके अलावा गढ़वा और डंडई में भी लेवी के लिए उसने पोस्टर चिपकाया था।
वहीं विजय ने बताया कि वह पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोकाड़ू गांव में लेवी के पैसा को लेकर हुई गोलीबारी में शामिल था। इस कांड में संगठन का कमांडर राम सुंदर सिंह खरवार मारा गया था।
Read More : जीने नहीं दिया शिल्पी सोनम को, देखें क्या कहा भाई ने
Read More : मुंह के अंदर मिला 1 किलो सोना
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Read More : जिसकी हत्या के आरोप में पति गया जेल, वह लौटी सही सलामत








