spot_img
spot_img
spot_img

पीएम मोदी के कार्य में आई ‘अवसरों की सुनामी’ : मुकेश अंबानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंबई : दुनिया के दिग्‍गज उद्योगपति मुकेश अंबानी ने ईवाई उद्यमी पुरस्कार कार्यक्रम में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी क्षेत्र पर जोर से देश के उद्यमियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में ‘अवसरों की सुनामी’ की स्थिति बनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अंबानी ने यह भी कहा कि भारत एक आर्थिक, लोकतांत्रिक, कूटनीतिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक शक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : गजब: लड़की ने अपनी गर्लफ्रेंड को कोचिंग से भगाया, परिजन पहुंचे थाना

भरोसे के दो कारण

मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मेरे इस भरोसे के दो कारण हैं। पहला, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के भविष्य के विकास में निजी क्षेत्र की बड़ी भूमिका की वकालत करते हैं। दूसरा, प्रौद्योगिकी की उपलब्धता है। इस प्रौद्योगिकी का उपयोग 1.3 अरब भारतीयों की आंकाक्षाओं को पूरा करने में किया जा सकता है।’ गौरतलब है कि पिछले महीने पीएम ने देश के विकास में निजी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका की वकालत की थी।

निजी क्षेत्र को भला-बुरा कहने की संस्‍कृति स्‍वीकार्य नहीं

मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि निजी क्षेत्र को बुरा-भला कहने की संस्कृति स्वीकार्य नहीं है। हमारे पास आने वाले दशक में दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की क्षमता है। स्वच्छ ऊर्जा, शिक्ष, स्वास्थ्य, जीव विज्ञान और जैव-प्रौद्योगिकी जैसे नए क्षेत्रों तथा कृषि, उद्योग और सेवा जैसे क्षेत्रों में बदलाव को लेकर काफी अवसर हैं। भारतीय उद्यमी अब प्रतिस्पर्धी लागत पर बाजार की जरूरतों के अनुसार वैश्विक स्तर की गुणवत्ता उपलब्ध कराने में सक्षम हैं।

इसे भी पढ़ें : चींटियां उठा ले गयी सोने की चेन ,वीडियो हो रहा वायरल…

 विफलता से घबराएं नहीं युवा उद्यमी

नए उद्यम शुरू करने की दहलीज पर खड़े युवा उद्यमियों को संदेश देते हुए अंबानी ने कहा कि उन्हें विफलता से घबराना नहीं चाहिए।  उन्‍होंने यह साफ किया कि झटकों के बाद ही सफलता मिलती है। कहा, ‘आप मेरी पीढ़ी की तुलना में भारत के लिए बेहतर सफलता की कहानियां लिखेंगे।’

भविष्‍य में एक बड़ी सफलता

कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक ने कहा कि कारोबार को तिमाही दर तिमाही आगे बढ़ना है। निवेशकों को यह विश्वास दिलाना है कि कंपनी कुछ ऐसा निर्माण कर रही है, जो भविष्य में एक बड़ी सफलता होगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...