spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

TSPC की दस्तक या किसी की शरारत?

Date:

spot_img
spot_img

पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी, जल्द होगा मामले का खुलासा

रांची : राजभवन जैसे हाई सिक्यूरिटी जोन से महज 50 मीटर दूर राजभवन के पिछले गेट और रातू रोड चौराहा के पास उग्रवादी संगठन के नाम पर साटे गये पोस्टर ने सुरक्षा एजेंसियों की नीद उड़ा दी है और तमाम सरकारी अमला सुरक्षा को लेकर सतर्क है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच में जुटी हैं। पुलिस को चुनौती देने की यह अदा अगर वास्तविक है, तो मामला बेहद संगीन है, लेकिन अगर यह किसी की शरारत है, तो इसका खुलासा भी होना चाहिए, क्योंकि तभी राज्य की जनता आश्वस्त हो सकती है। यह सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेवारी है कि वे तथ्य का पता लगायें और आम जनता को आश्वस्त करें।

इसे भी पढ़ें : बारात निकलने से पहले दूल्‍हे के घर आ धमकी प्रेमिका, दुल्‍हन ने दूसरे के साथ रचाई शादी

हाल के दिनों में उग्रवादी गतिविधियों के नाम पर डराने का खेल भी देखा गया है। हाल ही में डॉक्टर शंभु प्रसाद से पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगी गयी थी। पुलिस जांच में जब मामले का खुलासा हुआ, तो रंगदारी मांगने वाले चिंदी चोर निकले। हालांकि पीएलएफआई की तरफ से पहले ही स्पष्ट किया गया था कि लेवी मांगने की घटना में संगठन का हाथ नहीं है। बाद में पुलिस कार्रवाई में साफ हो गया कि उग्रवादी संगठन के नाम पर कुछ लोग डरा-धमका कर वसूली का खेल खेल रहे हैं। हो सकता है कि राजभवन के पास पोस्टर साटे जाने की घटना भी दहशत फैलाने के लिये अंजाम दी गयी हो। हालांकि इसके बारे में कुछ साफ नहीं कहा जा सकता।

यहां याद दिला दें कि पोस्टर साटने वाले टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का राजधानी में दूर-दूर तक कोई वजूद नहीं है। चतरा और खूंटी के इलाकों में यह प्रतिबंधित संगठन थोड़ा-बहुत सक्रिय है। हो सकता है कि पीएलएफआई की सक्रियता को देखकर टीएसपीसी की भी हिम्मत बढ़ गयी हो और राजधानी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए उसने पोस्टरबाजी की चाल चली हो। यह किसी की शरारत भी हो सकती है। पुलिस दोनों एंगल से जांच में जुटी है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें : Police और TPC के बीच मुठभेड़, एक उग्रवादी ढेर, एके 47 बरामद

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...