spot_img
spot_img
spot_img

ट्राई करें गूगल की नयी सीक्रेट ट्रिक, स्‍क्रीन पर देख सकेंगे मजेदार इफेक्‍ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : यह देखने में आता है कि सर्च इंजन कंपनी गूगल पर कई सीक्रेट सर्च टर्म्स मिलते हैं। इन्हें सर्च करते ही स्क्रीन पर मजेदार इफेक्ट देखने को मिलता है। ऐसा ही एक इफेक्ट अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के DART मिशन की सफलता को देखते हुए शामिल किया गया है।

यहां देखने को मिलेगा सैटेलाइट धमाका

गूगल पर इस मिशन के बारे में सर्च करने वालों को मजेदार तरीके से एक सैटेलाइट का धमाका देखने को मिल रहा है। NASA के DART स्पेसक्राफ्ट को उल्कापिंडों से धरती का बचाव करने के लिए डिजाइन किया गया है और इसका पहला टेस्ट सफल रहा है। इस स्पेसक्राफ्ट की टक्कर 27 सितंबर को तड़के 4:44 बजे Dimorphos नाम के उल्कापिंड से करवाई गई और यह अभियान सफल रहा। यह हमारे ग्रह के प्लैनेटरी डिफेंस सिस्टम का पहला परीक्षण था, जिसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

सर्च करना होगा ‘NASA DART’

आपको गूगल सर्च पर जाकर सबसे पहले ‘NASA DART’ लिखकर सर्च करना होगा। आप स्मॉल या कैपिटल लेटर्स दोनों में इसे लिखकर सर्च कर सकते हैं। जैसे ही आप यह लिखने के बाद एंटर करेंगे, स्क्रीन के बाईं ओर से एनिमेटेड सैटेलाइट आता दिखेगा और इसमें धमाका होगा। गूगल के ईस्टर एग का वीडियो नासा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया गया है। NASA ने लिखा है, “आपकी गूगल सर्च कुछ धमाकेदार दिखा सकती है! गूगल पर आपको ‘NASA DART’ सर्च करना होगा और आपको ब्राउजर, ओह, आपके प्लैटेनटरी डिफेंस की एक झलक दिखाई देगी।”

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में 1 से 5 अक्टूबर तक यह रहेगा रूट मैप…

इसे भी पढ़ें :हर कोई चौंक गया होटल में ATS का जौहर देख…

इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 का घर कैसा होगा, देखें इसकी पहली झलक

इसे भी पढ़ें :लालू यादव 12वीं बार बने आरजेडी सुप्रीमो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

Kohramlive : कहते हैं कि सुबह की शुरुआत जैसी...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...