spot_img

ट्रंप बोले भारत दोस्त लेकिन दे डाली ये ‘डे*डलाइन’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ बड़ा आर्थिक कदम उठाते हुये 1 अगस्त से 25% टैरिफ लागू करने की घोषणा की है। यह बयान उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दिया।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप का कहना है कि भारत ‘मित्र’ जरूर है, लेकिन उसके टैरिफ दुनिया में सबसे अधिक और गैर-मौद्रिक व्यापार प्रतिबंध सबसे कठोर हैं। उन्होंने लिखा कि भारत से अमेरिका का व्यापार घाटा लगातार बढ़ रहा है। साथ ही भारत के रूस से सैन्य उपकरण और ऊर्जा की खरीद पर भी सवाल उठाया।

ट्रंप ने कहा, “भारत और चीन, दोनों रूस से ऊर्जा खरीद रहे हैं ऐसे समय में जब पूरी दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में हिंसा रोके। यह ठीक नहीं है।”

डेडलाइन तय – बिना किसी रियायत के

ट्रंप ने साफ कर दिया कि यह फैसला 1 अगस्त से लागू होगा और इसकी डेडलाइन में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। उन्होंने लिखा, “1 अगस्त की समयसीमा अंतिम है  इसे आगे नहीं बढ़ाया जायेगा।”

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...