spot_img
spot_img
spot_img

ट्रंप बोले ‘ब’म मत गिराओ, अपने पायलटों को वापस बुलाओ’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इस्राइल संघर्ष पर फिर से बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रुथ सोशल पर उनके ताजा पोस्ट ने एक तरफ शांति की उम्मीद दिखाई, तो दूसरी ओर तेवर भी कड़े रखे। ट्रम्प ने कहा इस्राइल, बम मत गिराओ! अगर तुम ऐसा करते हो तो ये बड़ा उल्लंघन होगा। अपने पायलटों को घर वापस बुलाओ!” और फिर कुछ ही देर में ट्रंप का बदला हुआ लहजा “इस्राइल ईरान पर हमला नहीं करेगा। सभी विमान वापस लौटेंगे और ‘प्लेन वेव’ करेंगे। कोई नुकसान नहीं होगा।” “ईरान कभी भी अपनी परमाणु सुविधाओं का पुनर्निर्माण नहीं करेगा।” ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा “हम ईरान में शासन परिवर्तन नहीं चाहते। हमारी प्राथमिकता शांति है।” दरअसल मंगलवार तड़के ईरान और इस्राइल के बीच लागू हुआ युद्धविराम कुछ ही घंटों में टूट गया। इस्राइल ने इल्जाम लगाया कि ईरान ने उसके हवाई क्षेत्र में मिसाइलें दागीं जबकि ईरान ने कहा कोई हमला नहीं किया गया, यह सिर्फ उकसावे की राजनीति है। ट्रंप की अपील के बावजूद, इस्राइल के वित्त मंत्री बेत्सालेल स्मोटरिच ने ट्वीट किया “तेहरान कांपेगा।” इस बयान से साफ है कि संघर्ष की आग अभी बुझी नहीं है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...