spot_img
spot_img

यात्रियों से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, पेड़ से टकराई बस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PALAMU : पलामू में बुधवार को नेशनल हाईवे 39 पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया।  यात्रियों से भरी एक बस में पीछे से एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। बस सड़क पर लगे एक पेड़ से टकरा गई। यात्रियों को अचानक जोरदार झटका लगा। कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा और ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसा मेदिनीनगर-औरंगाबाद पथ पर पंडवा थानाक्षेत्र के कजरी में हुआ।

सवारी उतारने के लिए रुकी थी बस

जानकारी के अनुसार, मेदिनीनगर से बिहार के औरंगाबाद जाने वाली जय मां बस मेदिनीनगर बस स्टैंड से चली थी। कजरी रेलवे स्टेशन के पास सवारी उतारने के लिए बस रुकी थी। इसी दौरान मेदिनीनगर की ओर से एक ट्रक जा रहा था। ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक ने रुकी हुई बस में पीछे से टक्कर मार दी। अफरातफरी की स्थिति में बस के सवारियों को तत्काल बाहर निकाला गया।

सामान्य रूप से चोटिल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया

घटना की सूचना के बाद पंडवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचीं और चोटिल लोगों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगने के कारण इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

Read more:  किडनैपर ने पहले मांगी एक करोड़, फिर 20 हजार में अटका

Read more: जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती… पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप

Read more:अफगानिस्तान से भारत आने वाले ई वीजा अनिवार्य

Read more:डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, साथ जा रही नर्स ने मौके पर तोड़ा दम

Read more:कोलकाता से गया जा रही यात्री बस से भारी संख्या में बम बरामद

Read more:अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री पिज्जा डिलीवर करने को मजबूर

Read more:अनलॉक-6 : बिहार में अब सबकुछ खुलेगा, नई गाइडलाइन जारी

Read more:बिहार में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, इतने चरण में होगा चुनाव

Read more:जाति जनगणना पर पीएम मोदी से मिला बिहार प्रतिनिधिमंडल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...