Giridih : गिरिडीह के बगोदर पेट्रोल पम्प के पास आज ट्रक मालिक राजकुमार यादव की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक गोली उनकी कनपट्टी में और दूसरी पेट में मारी गई। खून से लथपथ राजकुमार यादव को मीणा जनरल अस्पताल डूमरी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाइक पर आये एक अपराधी ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुये वहां से बड़े आराम से भाग निकला। मारे गये राजकुमार यादव बगोदरडीह मोहंडरा के रहने वाले थे। राजकुमार यादव हमेशा अपना ट्रक बगोदरडीह पेट्रोल पम्प के पास खड़ा करते थे। वह ट्रक खुद चलाते थे।
सोमवार को दिन के 11 बजे के करीब राजकुमार यादव अपनी बाइक से ट्रक के पास पहुंचे। उसी समय बाइक पर सवार होकर एक अपराधी वहां पहुंचा। बाइक सवार ने उनपर गोलियां बरसा दी। एक गोली कनपटी के पास और एक गोली पेट में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बगोदरडीह की तरफ ही भाग निकला। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी पुलिस नहीं कर पाई है।
इसे भी पढ़ें : जेठ को देखते ही उबल पड़ी, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया में धीरे-धीरे बदलाव हो, जैसे गंभीर, फिर मुझे और युवराज को हटाया : सहवाग
इसे भी पढ़ें : खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख का कनाडा में हो गया यह हाल… देखें
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में झमाझम बारिश, बिजली रूला गई कोकर में…
इसे भी पढ़ें : पुरानी अदावत में मा’रे गए दो सगे भाई… जानें कैसे क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :धरातल में कुंआ दिखे, कागजी खेल नहीं : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :इस IPS अधिकारी को बनाया गया RAW का नया चीफ, देखें








