रांची : एक बाइक सवार को आज ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस ट्रक ने उसे कुचला उसकी रफ्तार काफी तेज थी। हादसे में मारे गये युवक की अब तक पहचान नहीं हो पायी है। खबर लिखे जाने तक उसकी डेथ बॉडी सड़क पर ही पड़ी हुई थी। लगभग 25 से 30 साल तक के दिखने वाला मृतक लाल रंग का हाफ स्वेटर और कत्थे रंग का फुलपैंट पहने हुए है। उसकी बाइक स्पलेंडर का नंबर JH01S 6787 है। धक्का मारने के बाद चालक और खलासी मौके पर ही ट्रक छोड़ कर भाग जाने में कामयाब रहा। यह हादसा कोकर चुना भट्टा के पास हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। एक 108 एंबुलेंस भी आया, पर वह यह कह कर लौट गया कि हमलोग डेडबॉडी नहीं उठाते।
मृतक युवक की जेब तक को नहीं टटोला गया। इस वजह से उसकी जेब में क्या है पता नहीं चल सका। मोबाइल फोन भी नहीं दिखा। आसपास के जुटे लोगों को मृतक का चेहरा दिखाया जा रहा था ताकि उसकी पहचान हो सके। कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गया था। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी थी।

इसे भी पढ़ें : जिस हथियार से नरेश का खून हुआ, वह 369 दिन बाद मिला बारी में गड़ा




