spot_img
spot_img
spot_img

जम्मू-कश्मीर में आफत, 65 ट्रेनें रद्द…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जम्मू की चक्की नदी में बाढ़ और मिट्टी धंसने से रेल पटरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। नतीजा उत्तर रेलवे ने 65 ट्रेनों को रद्द कर दी, वहीं, 46 को बीच में ही रोककर गंतव्य बदल दिया और 24 ट्रेनों की शुरुआत अलग स्टेशनों से करनी पड़ी। दिल्ली, वाराणसी, कानपुर, अजमेर, पुणे, गुवाहाटी और चेन्नई से जम्मू तवी व कटरा जाने वाली ट्रेनें कैंसिल होने से हजारों यात्री परेशानी में पड़ गये। कई यात्रियों की बुकिंग पहले से फुल थी, जिससे यात्रा अचानक टालनी पड़ी। इंजीनियरिंग टीमें ट्रैक दुरुस्त करने में जुटी हैं। जब तक हालात सामान्य नहीं होते, रेल परिचालन पूरी तरह बहाल होने की संभावना कम है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले हेल्पलाइन 139, वेबसाइट या NTES ऐप से ट्रेन की स्थिति जरूर चेक करें।

प्रमुख रद्द ट्रेनें

  • नई दिल्ली – जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस
  • नई दिल्ली – कटरा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
  • अजमेर – जम्मू पूजा एक्सप्रेस
  • पुणे – जम्मू एक्सप्रेस
  • गुवाहाटी – जम्मू अमरनाथ एक्सप्रेस

बीच में ही रोकी गई ये ट्रेनें

  • जम्मू राजधानी (नई दिल्ली तक नहीं पहुंची)
  • पुणे – जम्मू एक्सप्रेस (अंबाला कैंट तक)
  • पटना – जम्मू तवी (लुधियाना तक)
  • वाराणसी – जम्मू (जालंधर कैंट तक)

बीच से शुरू की गई ट्रेनें

  • जम्मू – अजमेर पूजा एक्सप्रेस (दिल्ली से)
  • जम्मू – वाराणसी एक्सप्रेस (जालंधर कैंट से)
  • जम्मू – पुणे एक्सप्रेस (अंबाला कैंट से)
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...