कोहराम लाइव डेस्क : Royal Enfield इस साल भारत में अपनी कई बाइक्स लांच करने जा रही है। इन बाइक्स में कई सारे मौजूदा फीचर्स तो ऑफर किए ही जाएंगे, साथ ही साथ इनमें एक ऐसा फीचर मिलेगा, जिसे हाल ही में लांच हुई Meteor 350 में भी शामिल किया गया है। ये फीचर है ट्रिपर, जो राइडर को उसकी मंजिल पर पहुंचाने का काम करता है।
टर्न बाई टर्न नेविगेशन सिस्टम
ट्रिपर दरअसल एक टर्न बाई टर्न नेविगेशन सिस्टम है जो राइडर को रास्ता भटकने से बचाता है और हर मोड़ की जानकारी देता है। ट्रिपर को साल 2020 में लॉन्च की गई Royal Enfield Meteor 350 में ऑफर किया जाता है, यह ट्रिपर से लैस कंपनी की पहली बाइक है। आपको बता दें कि ट्रिपर की मदद से राइडर आसानी से अपनी लोकेशन पर पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : जंगली घास से बनी एक ऐसी पुल जिस पर चलने में कांप जाती है रूह
स्मार्टफोन की मदद से कर सकते हैं कनेक्ट
ट्रिपर को आप अपने स्मार्टफोन की मदद से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आप आधिकारिक ऐप पर जाकर अपनी लोकेशन और अपनी डेस्टिनेशन को सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने फ़ोन को रख लेना होता है और जितना भी नेविगेशन होता है वो आपकी बाइक की ट्रिपर डिस्प्ले में दिखाई देता है।
इन मॉडल्स में ट्रिपर मिलने की संभावना
रॉयल एनफील्ड की अपकमिंग बाइक्स की बात करें, तो इस साल 2021 Himalayan, 2021 Interceptor 650, New-gen Classic 350, 2021 Continental GT 650 और Royal Enfiled 650cc cruiser को भारतीय मार्केट में लांच किया जा सकता है। ये बाइक्स ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम के साथ मार्केट में उतारी जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर Fraud से बचें, जानें ये Tips












