spot_img
spot_img
spot_img

पेट्रोल पंप पर Fraud से बचें, जानें ये Tips

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : ऐसा कई बार होता है कि पेट्रोल पंप पर हम ठगे जाते हैं, पर हमें पता नहीं चलता है। कुछ ऐसे टिप्‍स हैं, जिनके माध्‍यम से हम अपने को पेट्रोल चोरी की घटना से बचा सकते हैं। यह जानना जरूरी है कि कई बार पेट्रोल पंप मालिक ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में फ्रॉड करना शुरू करते हैं। वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए आने वाले ग्राहकों को चूना लगाते हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें पेट्रोल पंप अटेंडेंट्स को पेट्रोल चुराते हुए पकड़ा गया है। आइए, आज उन तरीकों को जानें, जिनसे आपके साथ फ्रॉड नहीं हो सकेगा।

फ्यूल इंडिकेटर चेक करना न भूलें

जब भी आप पेट्रोल भरवाने जाएं, पेट्रोल पंप के फ्यूल मीटर पर तो नजर रखें ही, साथ ही अपनी मोटरसाइकिल के फ्यूल इंडिकेटर को भी चेक करना न भूलें। अगर पेट्रोल भरवाने के बाद भी इंडिकेटर आगे ना बढ़े तो समझ जाएं कि पेट्रोल भरने में किसी तरह का फ्रॉड किया गया है और तुरंत इसकी शिकायत करें। फ्यूल इंडिकेटर से सही रीडिंग लेने के लिए कुछ मिनट रुकना पड़ता है तब ये फ्यूल की सही क्वांटिटी के बारे में बताता है। ऐसे में थोड़ा रुक कर इसे जरूर चेक करें।

इसे भी पढ़ें : महिला ने बेटी को दिया जन्‍म, तो ससुरालवालों ने किया ऐसा कि…

फिक्स पेमेंट से न भरवाएं पेट्रोल

कई बार लोग समय बचाने के लिए एक फिक्स पेमेंट का ही पेट्रोल अपनी बाइक या कार में भरवाते हैं। मसलन- 100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये या फिर 2000 रुपये का पेट्रोल। लोगों की इसी छोटी से गलती का फायदा कुछ पेट्रोल पंप अटेंडेंट उठाते हैं और पेट्रोल डिस्पेंसर मशीन को पहले से ही इन नंबर्स की पेमेंट के लिए सेट कर देते हैं। जब भी आप इनमें से किसी भी नंबर को चुनते हैं, तो आपके वाहन में कम पेट्रोल जाता है। इस फ्रॉड से खुद को बचाने के लिए हमेशा अलग-अलग रकम चुनें।

अटेंडेंट पर रखें चौकस नजर

कई बार ऐसा देखा गया है कि पेट्रोल पंप अटेंडेंट आपके वाहन में पेट्रोल भरते समय कई बार नोजल को रोक कर फिर से शुरू कर देते हैं, ऐसा करना पेट्रोल चोरी का संकेत हो सकता है, क्योंकि जब पेट्रोल की क्वांटिटी फिक्स है तो नोजल को बंद करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। ऐसे किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत मैनेजर को शिकायत करें और इस बारे में जरूर बताएं। पेट्रोल पंप अटेंडेंट पर नजर रखना आपके लिए बेहद जरूरी होता है।

इसे भी पढ़ें : NASA की Executive Chief बनीं Indian मूल की भव्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...