spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आदिवासी महोत्सवः संस्कृति-परंपरा की खुशबू से गुलजार होगा मोरहाबादी मैदान…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसके जंगल, पहाड़ और नदियां नहीं है, इस धरती की असली खूबसूरती उसकी माटी में रची-बसी संस्कृति, परंपरा और आदिवासी विरासत में है। इसी विरासत को दुनिया के सामने सजाने-संवारने के लिये रांची का मोरहाबादी मैदान तैयार है। कल से यहां शुरू होने जा रहा है दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026, जिसके शानदार आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोरहाबादी मैदान पहुंचकर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों के साथ-साथ मंच, स्टॉल, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों को साफ निर्देश दिया गया कि जो भी काम बाकी है, उसे आयोजन शुरू होने से पहले हर हाल में पूरा किया जाये और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

सुरक्षा से लेकर पार्किंग तक, हर इंतजाम पर नजर

आदिवासी महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुये प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा दोनों पर खास जोर दिया है। अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान VVIP आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन समेत तमाम तैयारियों की जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महोत्सव में आने वाला कोई भी आगंतुक अव्यवस्था या मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण परेशान न हो।

मंच से स्टॉल तक, हर कोना परखा

निरीक्षण के दौरान मुख्य मंच, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के स्टॉल, पार्किंग क्षेत्र समेत आयोजन स्थल की तमाम व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा गया। अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को आयोजन शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया। वंदना दादेल ने कहा कि आदिवासी महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह उस विरासत को दुनिया के सामने रखने का मंच है, जिसे झारखंड की पीढ़ियों ने अपनी मिट्टी, गीत, नृत्य, परंपराओं और जीवनशैली में सहेजकर रखा है। उन्होंने सभी विभागों को गंभीरता और आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, संयुक्त निदेशक आनंद, निदेशक TRI आलोक एस. कच्छप समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और एजेंसी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :

मोबाइल टूटा तो पत्नी को जिंदा ज’लाया, वीडियो कॉल पर देख ली थी…

Bihar : एक वीडियो कॉल ने जिस रिश्ते में...

गर्दन पर चा’कू रख बीच रोड पर बैठ गया दुखी एक युवक, फिर…

Ramgarh : नौकरी नहीं मिलने से हताश, निराश और...

रांची महाधर्मप्रांत के सहायक बिशप बने आनंद डेविड, शरीक हुये CM…

Ranchi : राजधानी रांची की पुरुलिया रोड स्थित डॉ....

जमशेदपुर पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन का खास अंदाज में स्वागत…

Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन के जमशेदपुर पहुंचते ही जिला...

75 साल के पति ने पत्नी को मा’र डाला, वजह चौंका देगी…

Bihar : सुबह का वक्त था, घरों में दिन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाइल टूटा तो पत्नी को जिंदा ज’लाया, वीडियो कॉल पर देख ली थी…

Bihar : एक वीडियो कॉल ने जिस रिश्ते में...

गर्दन पर चा’कू रख बीच रोड पर बैठ गया दुखी एक युवक, फिर…

Ramgarh : नौकरी नहीं मिलने से हताश, निराश और...

रांची महाधर्मप्रांत के सहायक बिशप बने आनंद डेविड, शरीक हुये CM…

Ranchi : राजधानी रांची की पुरुलिया रोड स्थित डॉ....

जमशेदपुर पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन का खास अंदाज में स्वागत…

Jamshedpur : CM हेमंत सोरेन के जमशेदपुर पहुंचते ही जिला...

75 साल के पति ने पत्नी को मा’र डाला, वजह चौंका देगी…

Bihar : सुबह का वक्त था, घरों में दिन...