spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मुखिया पर आदिवासी परिवार ने लगाये गंभीर इल्जाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : रंका अनुमंडल के दूधवल पंचायत के बाराडीह गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तितही महुआ टोला के आदिवासी परिवार ने पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कुछ महीने पहले गांव में महुआ चुनने को लेकर हुये झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस केस में चार लोग जेल भेजे जा चुके हैं। घटना के वक्त बाहर मजदूरी कर रहे लालजी सिंह और उचित सिंह अब गांव लौटे हैं। इनका इल्जाम है कि पंचायत मुखिया इजहार अंसारी कह रहे हैं, “अगर जेल से बचना है तो इस्लाम धर्म अपना लो, वरना पूरा परिवार सलाखों के पीछे जायेगा!” लालजी और उचित का कहना है कि उनके पिता और तीन भाई पहले से जेल में हैं। अब मुखिया उन्हें भी फंसाने की कोशिश कर रहे हैं अगर न्याय नहीं मिला तो वे गांव छोड़ने या आत्महत्या तक को मजबूर हो जायेंगे।

मुखिया ने लगाये आरोपों को बताया झूठा

इजहार अंसारी का कहना है कि “जो आरोप लगा रहे हैं, वे खुद अपराधी हैं और पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं” पुलिस ने कहा शिकायत आई तो कार्रवाई होगी। SDPO रोहित रंजन सिंह ने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन आवेदन मिलते ही जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी। मुखिया इजहार अंसारी पर पहले भी यौन शोषण का आरोप लग चुका है। यह कोई पहली बार नहीं जब उनके नाम विवादों में आया हो।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...