spot_img

पंचायतों के विकास के लिए नौ थीम पर दिया गया प्रशिक्षण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायती राज विभाग नौ थीम पर काम कर रहा है। इसी थीम पर योजनाओं का चयन कर कार्य करने के लिए नामकुम प्रखंड कार्यालय में दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायती राज निदेशक निशा उरांव ने बताया कि नौ थीम में गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैशी गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हरित गांव, गांव में आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव तथा महिला और बाल हितैशी गांव शामिल हैं। इसी थीम पर योजनाओं का चयन कर उस पर जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा। इसके मद्देनजर इससे जुड़े लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

निशा उरांव ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु अपने पंचायत/गांव को विकसित करने के लिए योजनाओं का चयन कर सकते हैं। गांव के लोगों को प्रशिक्षण देकर विकास में भागीदार बना सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में नामकुम से सर्वप्रथम प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। नामकुम प्रखंड को प्रशिक्षण हेतु चयन करने के बारे में उन्होंने बताया कि नामकुम प्रखंड की स्थिति सबसे बेहतर है तथा यह रांची जिले से सबसे नजदीक का प्रखंड है। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी बीरेंद्र चौबे ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए।

ये रहे मौजूद

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रांची के उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, प्रमुख आशा कच्छप तथा उप प्रमुख वीणा देवी सहित राज्यस्तर के प्रशिक्षक तथा सभी 24 जिलों के डीपीएम, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, जेएसएलपीएस, कृषि विभाग, कल्याण विभाग, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन के प्रतिनिधि समेत सहायक अभियंता/कनीय अभियंता/सभी मुखिया/पंचायत सचिव तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दुमका के कार्यपालक अभियंता को ACB ने रांची से किया गिरफ्तार, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ते टेम्परेचर को ले मौसम केंद्र की एडवाइजरी जारी… देखें

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में DEO की पलटी गाड़ी, फिर क्या हुआ… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...