Kohramlive : दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे पुल पर दस डिब्बों वाली रेलगाड़ी का ट्रायल किया गया। यह पूरी तरह से कामयाब रहा। संगलदान से रियासी तक ट्रेन गई। ट्रेन में परियोजना पर काम करने वाले कर्मचारियों को बिठाया गया था। वहीं रेलवे के अधिकारी भी उसमें मौजूद रहे। ट्रेन के रियासी रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही भारत माता की जय के जयघोष गूंज उठे।यह पुल एफिल टावर से भी ऊंचा है। इस पुल की ऊंचाई 359 मीटर है, वहीं एफिल टावर की ऊंचाई 300 मीटर है। करीब 1,486 करोड़ की लागत से निर्मित इस पुल के निर्माण में 30 हजार मीट्रिक टन स्टील का उपयोग करने का दावा किया गया है। यह 260 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा का सामना कर सकता है। खबर है कि बहुत जल्द रियासी से कश्मीर तक ट्रेन को चलाया जा सकता है। इस तरह ट्रेन से कश्मीर जाने वालों का सपना बहुत जल्द साकार होने वाला है। स्थानीय कुछ लोगों का कहना था कि यह ट्रेन चलने के बाद व्यापार में वृद्धि होगी और रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: भारतीय रेलवे ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल-चिनाब रेल ब्रिज पर ट्रायल रन किया। यह पुल रामबन जिले के संगलदान और रियासी के बीच बनाया गया है। इस लाइन पर रेल सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी। pic.twitter.com/F49ckDTvEx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2024
इसे भी पढ़ें :कथित पेपर लीक के बाद राहुल गांधी क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :भयानक गर्मी से भयावह तस्वीर, एक रोज में 142 दाह संस्कार
इसे भी पढ़ें :चौथी मंजिल से गिरने से पूर्व भारतीय क्रिकेटर की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ रिश्वत लेते धराये अर्जुन राम…
इसे भी पढ़ें :वरिष्ठ भाजपा नेता चुनी गई ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष… देखें
इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर को किया गया शिफ्ट
इसे भी पढ़ें :दनुआ घाटी में जोरदार टक्कर, फिर…
इसे भी पढ़ें :बिहार सरकार को HC से झटका…









