spot_img

टाटीसिल्वे में दर्दनाक हा’दसा, गुस्साये लोग सड़क पर उतरे… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे-खेलगांव मार्ग पर आज शाम लगभग 4:30 बजे सड़क हादसे में निरंजन पाण्डेय (45) की मौत हो गई। वे टाटीसिल्वे के सूर्य मंदिर के पुजारी थे। हादसा तब हुआ जब निरंजन अपने आवास सुर्यनगर से अपाची बाइक से बैंक मोड़ की ओर जा रहे थे, तभी एक CNG वाहन(JH01FJ 8799)) ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के समय वे हेलमेट पहन रहे थे, लेकिन हेलमेट टूट गया। खबर पाते ही टाटीसिल्वे पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऑटो में डालकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोगों ने शव को ऑटो से उतरवाया और सड़क जाम कर दिया। शव को लेकर रांची-पुरूलिया मार्ग और खेलगांव मार्ग जाम कर दिया गया। लोगों ने बैंक मोड़ को बांस और हाईड्रा से घेर रखा था। गुस्साये लोग मृतक के परिजनों को 50 लाख रूपये और नौकरी देने की मांग पर अड़े हुये थे। वहीं स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से निकालकर थाना ले गई। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोगों को सड़क से हटाया गया। निरंजन पाण्डेय के दो बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है और दूसरी की शादी होने वाली थी। लोग मांग कर रहे थे कि इस व्यस्त मार्ग पर फाइबर ब्रेकर लगाकर वाहन गति धीमी करने की व्यवस्था की जाये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...