spot_img
spot_img
spot_img

रांची में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, इस रास्तों पर नो-एंट्री… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : 26 जनवरी 2026 को रांची का मोरहाबादी मैदान एक बार फिर राष्ट्रीय गौरव के साक्षी बनेगा। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में महामहिम राज्यपाल के आगमन के साथ सुबह 9 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। इसी को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किये हैं। रांची के ट्रैफिक SP द्वारा जारी आदेश के अनुसार 26 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। मोरहाबादी क्षेत्र को हाई-सिक्योर जोन घोषित करते हुये शहर के प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है।

रांची शहर की ओर आने वाले भारी वाहन निर्धारित स्थान तक ही पहुंच सकेंगे

कांके → बोड़ेया

चाईबासा–खूंटी → बिरसा चौक

गुमला–सिमडेगा → कटहल मोड़ / आईटीआई बस पड़ाव

जमशेदपुर → दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम

जमशेदपुर (दूसरा मार्ग) → सदाबहार चौक

कांके–पतरातू → लॉ यूनिवर्सिटी

बूटी मोड़ → बूटी मोड़

बूटी मोड़ → खेलगांव चौक

रिंग रोड तिलता चौक → पंडरा बाजार

इन बिंदुओं के आगे भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। समारोह स्थल के आसपास 14 ड्रॉप गेट बनाये गये हैं। डीसी आवास, शिबू सोरेन आवास, आर्मी मैदान, हॉकी स्टेडियम, रजिस्ट्री ऑफिस और स्टेट गेस्ट हाउस के आसपास सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। बिना पास किसी भी वाहन को मोरहाबादी मैदान में जाने की अनुमति नहीं होगी।

पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी

राज्यपाल का कारकेड – मुख्य मंच के पीछे

VVIP वाहन – पश्चिम दिशा में नीलांबर-पीतांबर पार्क (ऑक्सीजन पार्क) के पास

पदाधिकारी वाहन – मंच के पश्चिम पार्किंग क्षेत्र

नारंगी पास वाहन – बापू वाटिका के सामने

हरा पास वाहन – हॉकी स्टेडियम के उत्तर, आर्मी ग्राउंड के पास

मीडिया वाहन – टीआरआई के सामने मैदान

सामान्य वाहन – निर्धारित खुले पार्किंग स्थल

पूरी तरह नो-पार्किंग जोन

उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक

रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी एंट्री गेट तक

इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की पार्किंग सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

आम नागरिकों के लिए राहत

मोरहाबादी क्षेत्र को छोड़कर शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन सामान्य रहेगा, हालांकि पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जायेगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से मोरहाबादी की ओर न जायें, तय डायवर्जन का पालन करें, वाहन पास व पहचान पत्र साथ रखें व पुलिस निर्देशों में सहयोग करें।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...