spot_img
spot_img
spot_img

रांची में पारंपरिक झांकी और ताशा प्रतियोगिता कल, प्रथम पुरस्कार कितना… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रामनवमी के अवसर पर श्री महावीर मंडल महानगर रांची के बैनर तले पारंपरिक झांकी और ताशा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 26 मार्च यानि कल रात 9 बजे से रांची के संकट मोचन हनुमान मंदिर मेन रोड परिसर में होगा। इस संबंध में मंडल के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न पूजा समितियां और ताशा दल भाग लेंगे। झांकी प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रथम पुरस्कार में 31,000 रुपये + शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 21,000 रुपये + शील्ड, तृतीय पुरस्कार 11,000 रुपये + शील्ड एवं सहभागिता पुरस्कारमें  शील्ड + तलवार दिये जायेंगे। वहीं, ताशा प्रतियोगिता के लिये भी पुरस्कार निर्धारित किये गये हैं। प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये + शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 11,000 रुपये + शील्ड, तृतीय पुरस्कार 5,100 रुपये + शील्ड एवं सहभागिता पुरस्कार शील्ड + तलवार दिये जायेंगे।  मंडल के मुख्य संरक्षक के रूप में संजय सेठ, सुबोध कांत सहाय, डॉ प्रदीप वर्मा, विष्णु अग्रवाल एवं रंजन सिंह शामिल हैं। वहीं, मंडल के महासचिव मुनचुन राय हैं। रामनवमी के मौके पर आयोजित यह प्रतियोगिता हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक परंपरा का आकर्षण बनेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...