धान बेच कर आ रहा था व्यापारी, घर पहुंचने से पहले हो गया कंगाल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GIRIDIH : गिरिडीह में बुधवार की रात एक धान व्यापारी उपेंद्र साव से बाइक सवार तीन अपराधियों ने 1 लाख 70 हजार रुपए लूट लिये। व्यापारी पश्चिम बंगाल में धान बेचकर ट्रक से देवरी थाना क्षेत्र के सुखलजोरिया मोड़ के पास उतरा। इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधी उसके पास पहुंचे और मारपीट करते हुए उसके हाथ पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद उससे रुपए लेकर भाग निकले। घायल उपेंद्र साव का इलाज सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही देवरी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा

मुंह पर मास्‍क लगाए थे आरोपी

देवरी थाना क्षेत्र के उसको गांव निवासी उपेंद्र साव ने बताया कि सभी अपराधियों ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। सभी की उम्र लगभग 30 से 35  साल के बीच होगी। व्‍यापारी ने अपराधियों की बाइक का नंबर भी नोट कर पुलिस दे दिया है।

Read More: कौन डकार गया गरीब का पैसा, सुनें… (Video)

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...