kohramlive desk : इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के लिए टिकटों की बुकिंग दो चरणों में होगी। पहले चरण में 12 नवंबर से व्यापारी वर्ग के लोग टिकट खरीद सकेंगे। 15 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर के 65 मेट्रो स्टेशन पर आम लोगों के लिए टिकट मिलेंगे। भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के सीएमडी एलसी गोयल का कहना है कि 14 नवंबर से शुरू होने वाले ट्रेड फेयर में पहले पांच दिन व्यापारियों के लिए निर्धारित होंगे। उसके बाद 19 नवंबर से आम लोगों के लिए एंट्री खुलेगी। टिकटों की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से हागी। ऑनलाइन www.bookmyshow.com वेबसाइट पर जाकर टिकट खरीदे जा सकेंगे।
नौ देशों की 40 कंपनियां करेंगी शिरकत
मेले में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, किर्गिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, यूएई, तंजानिया और तुर्की की 40 कंपनियां शिरकत करेंगी। विदेशी कंपनियों के साथ ही आत्मनिर्भर भारत की थीम पर लगने जा रहे मेले में स्वदेशी उत्पादों की भरमार रहेगी। खासकर हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद भी मेले में आएंगे। इसके साथ ही मेक इन इंडिया के तहत तैयार उत्पाद भी विभिन्न राज्यों की तरफ से लाए जाएंगे।
रोजाना जुट सकते हैं 35 से 40 हजार लोग
मेले में प्रतिदिन 35 से 40 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। मेले के अंदर एक काउंटर से दूसरे काउंटर की पर्याप्त दूरी रखी जाएगी। आईटीपीओ की तरफ से बुधवार को प्रगति मैदान में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएमडी ने बताया कि ऑफलाइन टिकटों की बिक्री के लिए पांच स्टेशन बढ़ाए गए हैं।
इसे भी पढ़ें :छठ मनाने घाट गया था परिवार,चोरों ने नकद और जेवरात पर साफ किए हाथ
इसे भी पढ़ें :इंडिया सहित 200 से ज्यादा देशों में PUBG का New State लांच, जानें नए गेम की खासियत
इसे भी पढ़ें :BIT के ऑफ कैंपस में बढ़ी आवेदन की तिथि, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ Test Series: पहले टेस्ट में रहाणे होंगे कप्तान, दूसरे टेस्ट में शामिल होंगे विराट!
इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की दर्दनाक मौत, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न
इसे भी पढ़ें :INDIA में कल लॉन्च हो रहा है नया PUBG गेम
इसे भी पढ़ें :बेटी से रेप के आरोप में बाप गिरफ्तार, मां रहती थी बीमार
इसे भी पढ़ें :INDUSLND बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, 12 पास जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :नाबालिग आशिक के साथ भागी थी 47 लाख लेकर, इतने पैसे उड़ाकर लौटी घर
इसे भी पढ़ें :Breaking : बस-ट्रेलर में भीषण टक्कर, 11 लोग जिंदा जले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इसे भी पढ़ें :नदी में नहा रहे थे बच्चे, दो परिवारों के घर छाया मातम














