दिल्ली में शुरू ट्रेड फेयर, झारखंड ने दिखाया 25 साल का विकास सफर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत मंडपम, नई दिल्ली में शुक्रवार से भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 की शुरुआत हो गई। देश की इस सबसे बड़ी प्रदर्शनी-सह-बिक्री में झारखंड इस बार फोकस स्टेट है। झारखंड पवेलियन का उद्घाटन राज्य के पर्यटन व नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और इस वर्ष मेले की थीम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के अनुरूप राज्य अपनी विशिष्ट संस्कृति, शिल्प और उपलब्धियों को बड़े मंच पर प्रदर्शित कर रहा है। उद्घाटन के दौरान मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धो–कान्हू की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और विभिन्न विभागों व शिल्पकारों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। मेले में झारखंड की 25 वर्षों की विकास यात्रा, आजीविका उत्पाद, हस्तशिल्प, कला, पर्यटन स्थलों, सरकारी योजनाओं और उद्योग सम्भावनाओं की झलक दिखाई जा रही है। इस मौके पर उद्योग सचिव अरवा राजकमल, जूडिको के एमडी वरुण रंजन, उद्योग निदेशक विशाल सागर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

spot_img

Related articles:

रांची में बड़ी रेड, सिलेंडरों का अवैध जखीरा मिला…

राजधानी रांची के चुटिया इलाके में रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण का खुलासा हुआ है। 252 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किये गये हैं। वहीं, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह छापामारी चुटिया थाना क्षेत्र के साईं कॉ

10 दिन का युद्धविराम…

इजरायली मीडिया के मुताबिक, इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का संघर्ष विराम लागू हो गया है। दक्षिणी लेबनान में 10 दिन का सीजफायर लागू रहेगा। खबर है कि  युद्धविराम लागू हो गया है, लेकिन हिजबुल्ला की ओर से कोई स्पष्ट आश्वा

DGP बोली, बंदूक छोड़ो, जिंदगी अपनाओ…

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर समीक्षा को लेकर हुई हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता DGP तदाशा मिश्र ने की। उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों

Rani Kumari बोली, तब बदलेगी राजनीति की तस्वीर…

शहर की जानी-मानी समाजसेविका और झारखंड में संघर्षशील संस्था 'नारी शक्ति सेना' (गुलाबी गैंग) की संस्थापक अध्यक्ष रानी कुमारी(Rani Kumari) ने नारी शक्ति वंदन

”शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा”

उन्होंने बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि शिक्षा(Education) शेरनी का दूध है, जो पियेगा वो दहाड़ेगा।