Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि धनबाद के तोपचांची झील को एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। इसको लेकर बेहतर काम हो रहा है। CM ने कहा कि झारखंड प्रकृति की आंचल में बसा राज्य है। यह जंगलों, पहाड़ियों और नदियों से घिरा है, इस राज्य की खूबसूरती से देश एवं दुनिया के लोग वाकिफ हैं। टूरिज्म की संभावनाओं पर बहुत खास काम हो रहे हैं। आने वाले दिनों में झारखंड पर्यटन हब के रूप में पहचाना जा सके, इसके लिये पर्यटन विभाग, वन विभाग तथा नगर विकास विभाग बेहतर तालमेल बनाकर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिये पूरे तन, मन और धन के साथ काम करें। CM हेमंत सोरेन के सामने आज अधिकारियों ने धनबाद के तोपचांची झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने संबंधित कार्ययोजना का PPT प्रजेंटेशन रखा।
पर्यटन स्थल के विकास से रोजगार सृजन होंगे
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि तोपचांची लेक को विकसित किये जाने संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिये। वहीं, कहा कि पर्यटन स्थल से स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो इसका भी ख्याल अनिवार्य रूप से रखें। तोपचांची झील और उसके अगल-बगल 33 एकड़ भूमि टूरिस्ट हब के तौर पर विकसित किये जाने की योजना है। जिसमें रिजॉर्ट, जंक्शन, प्लाजा, एक्टिविटी पार्क, सेंट्रल पार्क, नेचर पार्क, मोटर स्पोर्ट्स पार्क, म्यूजिक पार्क, फूड प्लाजा, कैफेटेरिया, बोटिंग, गो कार्ट जैसी सुविधाएं पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।
बैठक में राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास विभाग सुनील कुमार, निदेशक पर्यटन अंजलि यादव एवं कंसल्टेंट एजेंसी समर्थ इंफ्राटेक सर्विसेस प्रा०लि० के टाइटस नाईनन, रोहित कौशिक, साकेत चौहान एवं अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर














