Kohramlive : उत्तर भारत में भी सुकून वाली धूप अब सताने लगी है। दिन निकलने के साथ ही सूरज की गर्मी सहनशक्ति के बाहर हो जाती है। दोपहर 12 बजते- बजते सूरज की तपिश इतनी तेज हो जाती है कि धूप में रहना मुश्किल हो जाता है। झारखंड में भी गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और गर्मी का एहसास होने लगेगा। IMD का कहना है कि कल यानी 13 फरवरी को दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में सुबह शाम ठंड का एहसास बना रहेगा। 14 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के हल्के असर से हल्के बादल छा सकते हैं। महाकुंभ वाले शहर प्रयागराज में कल का मौसम शुष्क बना रहेगा। 14 फरवरी को हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ और कानपुर में लगभग यहीं हाल रहेगा। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड एवं असम में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अरुणाचल प्रदेश में 15 तारीख तक हल्की बारिश का अनुमान है। बर्फबारी का भी अनुमान है। 14 फरवरी को हरियाणा और पंजाब में हल्के बादल छाये रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 28 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव, मिलेगी नौकरी
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति के आने को लेकर प्रशासन अलर्ट, ये होगी तैयारी
इसे भी पढ़ें :संगम की डुबकी, लेकिन रास्तों पर भारी भीड़
इसे भी पढ़ें :सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में भी जबरदस्त उछाल












