Tokyo Olympics : भारत के लिए इस बॉक्‍सर ने पक्‍का किया मेडल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

टोक्‍यो : स्टार भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारत के नाम एक और मेडल कर दिया है। लवलीना ने चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को 69 किलो वेल्टरवेट कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से हराया। सेमीफाइनल में लवलीना का सामना बुधवार को तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से होगा।

Read more:  मारो और भागो का फॉर्मूला पहली बार किसी जज साहब के साथ… (वीडियो)

Read more:  …तो इसलिये मारा गया था डिलीवरी बॉय

पहले रांउड में लवलीना चीनी ताइपे की मुक्केबाज पर भारी पड़ीं। भारतीय बॉक्सर ने कुछ बेहतरीन राइट और लेफ्ट हुक जड़े। दूसरी ओर निएन चेन ने भी अटैक करने की कोशिश की, लेकिन लवलीना के डिफेंस का तोड़ नहीं ढूंढ पाई। पहले रांउड में तीन जजों ने लवलीना और दो जजों ने विपक्षी मुक्केबाज को बेहतर माना।

दूसरे राउंड में लवलीना पूरी तरह अपने विपक्षी खिलाड़ी पर हावी रहीं। पांचों जजों ने लवलीना के प्रदर्शन को बेहतर माना। दो राउंड में बढ़त हासिल करने के बाद लवलीना ने डिफेंसिव होकर खेलना उचित समझा। निएन चिन चेन ने कुछ पंच जड़ने की कोशिश की, लेकिन लवलीना ने इन प्रयासों का खूबसूरती से बचाव किया। तीसरे राउंड में चार जजों ने लवलीना के पक्ष में फैसला दिया।

लवलीना को पहले जज ने 30, दूसरे ने 29, तीसरे ने 28, चौथे ने 30 और पांचवें जज ने 30 अंक दिए। वहीं, निएन चिन को पहले जज ने 27, दूसरे ने 28, तीसरे ने 29, चौथे ने 27 और आखिरी जज ने भी कुल 27 अंक दिए।

Read more:  BREAKING : JAC बोर्ड 10वीं का RESULT जारी, यहां देखें

ओलंपिक में पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय बॉक्‍सर  

अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर लवलीना बोरगोहेन ने एक खास उपलब्धि हासिल की। ओलंपिक की मुक्केबाजी इवेंट में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय बॉक्सर बन गई है। इससे पहले विजेंदर सिंह और एमसीसी मैरीकॉम यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। सबसे पहले विजेंदर सिंह ने बीजिंग ओलंपिक (2008) के मिडिलवेट कैटेगरी में कांस्य पदक जीता था। 2012 के लंदन ओलंपिक में एमसीसी मैरीकॉम ने फ्लाइवेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वित्त...

CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास ऐप’, बोले…

Ranchi : रांची के ऑड्रे हाउस में सोमवार को...

व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…

MP : ग्वालियर के एक युवक ने सपने देखे थे,...

गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा...