UP : खाना खाने के बाद 4 साल का सानियल पास के ही एक दुकान से टॉफी खरीद लाया और उसे खा गया। टॉफी खाते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी, वो छटपटाने लगा। टॉफी उसके गले में फंस गई थी। मासूम सानियल को गोद में लेकर उसके घर के लोग कई घंटों तक इस अस्पताल से उस अस्पताल करते रह गये। कहीं उन्हें बेहतर इलाज नहीं मिल पाया। बुलंदशहर तक मासूम को लेकर पहुंचे, पर उसे बचाया नहीं जा सका। दम घुटने से एक मासूम की जान चली गई। पिता शाहरूख के सामने एक बेटे का दम निकल गया। दिल को झकझोर देने वाला यह मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे के मोहल्ला शांतिनगर से उछलकर सामने आया है। सानियल के बाबा बहुत दुखी हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दानियल दिन के 2 बजे खाना खाया था। खाना खाने के बाद वो मोहल्ले के ही एक दुकान में टॉफी खरीद ले आया। टॉफी खाने के बाद उसे हिचकियां आई और वह जमीन पर गिर गया। टॉफी उसके गले में फंस गई थी। छटपताते बच्चे को गोद में उठाकर पास के एक क्लीनिक में ले जाया गया, वहां इलाज नहीं होने पर उसे झाझर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे बुलंदशहर के लिये रेफर कर दिया गया। पहले उसे कुछ निजी डॉक्टरों के पास ले जाया गया, पर उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाना पड़ा, तबतक बहुत देर हो चुकी थी। दम घुटने से एक मासूम बेटा बाप के सामने ही दम तोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें : तमाड़ में 551 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, मेला शुरू…
इसे भी पढ़ें :पुलिस चौकी के ठीक सामने ठोक डाला, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :28 मई को होने वाली UPSC परीक्षा को लेकर जरूरी जानकारी… देखें
इसे भी पढ़ें : इशिता बनीं UPSC टॉपर, मीडिया से क्या बोल गईं, देखें…
इसे भी पढ़ें : अगले महीने होने वाली थी शादी, इस हालत में दूसरे युवक के साथ मिली… देखें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर झारखंड पुलिस, देखें…






