Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने अपने ‘X’ हैंडल पर पोस्ट किया कि “आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था… वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें! अमर रहें! अमर रहें!”
आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था…
वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!
अमर रहें! अमर रहें!— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 6, 2025
झारखंड आंदोलन के प्रणेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। बेटे CM हेमंत सोरेन ने मुखाग्नि दी। हज़ारों लोगों की मौजूदगी में गांव की पगडंडियां गमगीन हो उठीं। किसी की आंखें नम थीं तो कहीं आसमान भी बरस पड़ा। परिजनों के अनुसार, श्राद्धकर्म की 10 दिन की रस्म में शामिल होने के लिए CM हेमंत सोरेन ने इस अवधि तक नेमरा में ही रहने का निर्णय लिया है और सभी धार्मिक विधियों में पूर्ण भागीदारी करेंगे।








