spot_img

20 साल नौकरी पूरी करने पर मिलेगी ये सुविधायें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : केंद्रीय कर्मचारियों के लिये राहत की बड़ी खबर सामने आई है। कार्मिक मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अब 20 साल या उससे अधिक सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) का विकल्प चुनकर भी सुनिश्चित पेंशन पाने के हकदार होंगे। 2 सितंबर को पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने आधिकारिक राजपत्र में केंद्रीय सिविल सेवा (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत एकीकृत पेंशन योजना का कार्यान्वयन) नियम, 2025 अधिसूचित किये। नई व्यवस्था के तहत 25 साल सेवा पूरी करने के बाद ही पूर्ण सुनिश्चित पेंशन उपलब्ध होगी। 20 साल सेवा पूरी करने पर VRS लेने वालों को आनुपातिक पेंशन मिलेगी। यह सेवा वर्षों को 25 से विभाजित कर तय होगी। पेंशन का भुगतान सेवानिवृत्ति की तिथि से देय होगा। वहीं, अन्य लाभ भी बरकरार है। व्यक्तिगत कोष का 60% अंतिम निकासी, हर छह माह की सेवा अवधि पर मूल वेतन व DA का 1/10वां हिस्सा, सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, CGEGIS (केंद्र सरकार कर्मचारी समूह बीमा योजना) मिलेंगे। यदि VRS के बाद लेकिन पेंशन शुरू होने से पहले कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो कानूनी जीवनसाथी को पारिवारिक पेंशन मिलेगी।

अखिल भारतीय NPS कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने मीडिया से कहा, “यह निर्णय खासकर अर्धसैनिक बलों के लिये बहुत जरूरी है, जो कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। अब 20 साल सेवा पूरी करने के बाद यदि कोई कर्मचारी काम जारी रखने में सक्षम न हो तो भी उसे पेंशन का सहारा मिलेगा।”

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।