Ranchi,Tamad(Sandeep Banerjee) : राजधानी रांची से सटे तमाड़ के कोठारी चौक से पैदल तिरंगा यात्रा निकली। भाजपा तमाड़ मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बुनियादी विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और डीएस ग्लोबल स्कूल राजवाड़ी के छात्र-छात्राएं, बीजेपी कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुये। यात्रा के दौरान जयघोष गूंजे। भारत माता की जय, वंदे मातरम, महात्मा गांधी अमर रहें, सुभाष चंद्र बोस अमर रहें, भगत सिंह अमर रहें, चंद्रशेखर आजाद अमर रहें, पूरा तमाड़ देशभक्ति के रंग में रंग गया। यह यात्रा कोठारी बंधु चौक से पंडिदिरी रोड, राजा बाड़ी, तमाड़-खूंटी रोड होते हुये थाना रोड से वापस कोठारी बंधु चौक पर समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी एवं रांची जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मुंडा, मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विवेक गुप्ता, उपाध्यक्ष सतनारायण महतो समेत दर्जनों पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीण और शिक्षकों ने शिरकत की।
तमाड़ में तिरंगा यात्रा… देखें वीडियो #ranchi #tamad #TirangaYatra #Jharkhand pic.twitter.com/6dOM74aq0H
— KohramLive (@KohramLive) August 13, 2025








