Ranchi : राजधानी रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20839 आज अपने निर्धारित समय से लगभग 5 घंटे की देरी से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से शनिवार को यह सूचना जारी की गई।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह परिवर्तन लिंक रेक के विलंब से आने के कारण किया गया है। आमतौर पर यह ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन से शाम 6:00 बजे रवाना होती है, लेकिन 2 अगस्त 2025 को यह ट्रेन अब रात 10:50 बजे (22:50) रवाना की जायेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के अपडेट समय की पुष्टि कर लें। इस अस्थायी परिवर्तन से प्रभावित यात्रियों को स्टेशन पर या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप के माध्यम से पूरी जानकारी दी जा रही है।
यात्रियों के लिए सुझाव
रेलवे की ओर से यात्रियों को यह सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पर अनावश्यक रूप से समय से पहले न पहुंचें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए ऑनलाइन ट्रेन स्टेटस की निगरानी करते रहें।










