Kohramlive : राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में इंडिया A की टीम की कमान तिलक वर्मा संभालेंगे, जबकि रजत पाटीदार उपकप्तान होंगे। BCCI की घोषित टीम में अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। दोहा में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की नजर दमदार प्रदर्शन के साथ खिताब जीतने पर होगी। प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
इंडिया A का मैच शेड्यूल
20 नवंबर: भारत A बनाम नेपाल
22 नवंबर: भारत A बनाम पाकिस्तान A
24 नवंबर: भारत A बनाम यूएई
29 नवंबर: फाइनल मुकाबला
टूर्नामेंट 19 नवंबर से शुरू होगा। ग्रुप चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। भारत और पाकिस्तान A के बीच 22 नवंबर को होने वाला मुकाबला टूर्नामेंट के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगा।
🚨 News 🚨
India A squad for upcoming ACC Rising Stars Asia Cup announced 📝
More details ▶️ https://t.co/JRdPQ31UPA
#RisingStarsAsiaCup https://t.co/4k2vJAE4kh
— BCCI (@BCCI) November 2, 2026







