Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में मंगलवार, 3 नवंबर को 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस और एलटी लाइन में केबलिंग का काम किया जायेगा। इसके चलते सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। बारीडीह मोहल्ला, रंगोंटुंगरी, पझरापानी, ग्राम-दरदाग, वेटनरी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुये जरूरी काम समय पर निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।







