spot_img
spot_img

BREAKING : पिकनिक मनाने गए तीन युवक हिरादह की तेज धार में बहे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला/रायडीह : गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित हीरादाह पर्यटक स्थल में पिकनिक मनाने गए छह दोस्तों की टोली से तीन लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि दिनभर की खोजबीन के बावजूद अभी तक तीनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका है। बहे युवकों के साथियों ने बताया कि सभी दोस्त गुमला जिला मुख्यालय के विभिन्न मुहल्ले के निवासी हैं, जो पिकनिक मनाने के लिए हिरादह आए थे।

इसे भी पढ़ें : पहले चाकू घोंपा, फिर मार दी गोली, Dumka में एक की हत्या

  • पिकनिक मनाने हीरादाह गये थे छह युवक
  • फोटो खींचने के दौरान पैर फिसलने से नदी में गिरा एक युवक
  • बचाने के दौरान बहे दो और युवक  
  • शाम साढ़े छह बजे तक युवकों का नहीं चल सका पता

फोटो खींचने के दौरान नदी में गिरा अभिषेक, बचाने में बहे दो और दोस्‍त

पिकनिक मनाने के क्रम में सभी दोस्त एक-दूसरे के मोबाइल से फोटो खींच रहे थे। थाना रोड निवासी विश्वनाथ गुप्ता का 27 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार गुप्ता भी फोटो खिंचवा रहा था। इसी क्रम में उसका पांव फिसला और वह नदी में गिर गया। पानी के तेज बहाव के कारण वह बहने लगा, उसे बचाने के लिए लक्ष्मण नगर निवासी 28 वर्षीय सुमित कुमार गिरी ने नदी में छलांग लगा दी। लेकिन वह अभिषेक को नहीं पकड़ सका। उल्टे वह भी नदी के तेज बहाव में बहने लगा। दोनों को बहता देख लक्ष्मण नगर के ही सुनील कुमार भगत ने नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते पानी के तेज बहाव ने तीनों को नजरों से ओझल कर दिया। तीनों पानी के तेज बहाव में बहते हुए दूर निकल गए। किसी प्रकार वहां मौजूद बचे तीन दोस्तों ने फोन से इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद गांव में यह सूचना आग की तरह फैल गई। जिसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचने लगे।

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता एक्‍टर Soumitra Chatterjee

ग्रामीणों में जो अच्छे अनुभवी तैराक थे, उन्होंने उन तीनों को पानी के तेज बहाव से ढूंढ निकालने का लगातार प्रयास किया। शाम 6:30 बजे तक तीनों को कोई पता नहीं चल सका। निराश होकर ग्रामीण गांव लौट गए। बताया जा रहा है कि हिरादह में पानी का खोह है, जो अंदर ही अंदर पानी के बहाव का रास्ता बना देता है। घटनास्थल पर चैनपुर एसडीपीओ कुलदीप कुमार, रायडीह थाना प्रभारी संजय कुमार, सुरसांग थाना प्रभारी विक्रमा राम, पुलिस जवान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...