Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर तीन तस्करों को पकड़ते हुये लगभग 20.5 किलो अफीम जब्त की गई।जानकारी के अनुसार, कोलहटी इलाके में सफेद रंग की अपाची बाइक से तीन संदिग्ध व्यक्ति बोरा लेकर घूम रहे थे। हजारीबाग SP के निर्देश पर SIT टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी में भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक कुमार डांगी (20), वरुण कुमार (27) और सुदेश यादव (20) बताया। तीनों चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से अफीम और बाइक जब्त कर NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। SP ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।
हजारीबाग में तीन तस्कर अरेस्ट#hazaribagh #police #smuggling pic.twitter.com/bcX4k3Vm1k
— KohramLive (@KohramLive) January 23, 2026








