spot_img

बोकारो में एक साथ बुझ गई तीन जिंदगियां…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro : बोकारो में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हरला थाना क्षेत्र के स्ट्रीट नंबर-5 स्थित एक आउट हाउस के कमरे से पति-पत्नी और दो साल के मासूम के शव बरामद किये गये। मृतक की पहचान कुंदन तिवारी, उनकी पत्नी रेखा देवी और उनके दो वर्षीय बच्चे के रूप में हुई है। कुंदन तिवारी मूल रूप से बिहार के बांका के रहने वाले थे। रेखा देवी बोकारो के टुपकाडीह की निवासी थीं। दोनों ने लव मैरिज की थी और परिवार से अलग किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पहले बच्चे की हत्या की गई, उसके बाद पति-पत्नी ने फांसी का फंदा लगाया। वहीं, बच्चे की मौत दम घुटने से होने की संभावना जताई जा रही है। सभी शवों को मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। बोकारो के सिटी DSP आलोक रंजन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।  बताया जा रहा है कि मृतक परिवार कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिजनों का आरोप है कि कुंदन तिवारी ने मकान मालिक से कर्ज लिया था। कर्ज के बदले मकान मालिक द्वारा रोजाना प्रताड़ित किये जाने का दावा किया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाये हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई