Ranchi : राजधानी रांची से सटे सिकिदिरी और सिल्ली थाना क्षेत्र में लगातार हो रही BSNL टावर और सरकारी स्कूल में सोलर बैट्री चोरी की घटनाओं के पीछे अंतर-जिला संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये गिरोह के चार सदस्य और हजारीबाग के कबाड़ी को गिरफ्तार किया। करीब तीन कांडों का खुलासा हो गया है। चोरी से पहले मो. जमाल गिरोह की टीम बनाकर रेकी करता था, फिर सामूहिक रूप से बैट्री चोरी करते थे। चोरी की बैट्री हजारीबाग के कबाड़ी फिरोज मलिक को बेची जाती थी, और पैसे वापस रामगढ़ जाकर बांटे जाते थे। चोरी में निजी वाहन (अर्टिगा और मारूति सुजुकी A star) का इस्तेमाल किया जाता था ताकि पहचान न हो। गिरोह के सदस्य पूर्व में चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। पकड़े गये लोगों के नाम मुनव्वर आलम (सिरका थाना, रामगढ़), मो. जमाल (रजरप्पा थाना), मो. हुसैन अंसारी (मगनपुर थाना गोला), रितेश कुमार (सिरका थाना, रामगढ़) एवं फिरोज मलिक (मुरादनगर, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), वर्तमान में हजारीबाग) बताये गये। इनकी निशानदेही पर चोरी की बैट्री के कनेक्टर, बैट्री तौलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन, सफेद रंग की अर्टिगा कार (RJ: JH24M0242), सिल्वर मारूति सुजुकी A star कार (RJ: JH05AE6438), चोरी की बैट्री एवं मोबाइल फोन मिले। सुने, क्या बोले SP….
दिनांक-02/09/25 की रात्रि को सिकिदिरी थाना क्षेत्र के टाटी गाँव स्थित BSNL टावर के सोलर बैट्री, दिनांक-12/09/25 की रात्रि सिल्ली थाना क्षेत्र के हलमाद गांव स्थित BSNL टावर के सोलर बैट्री, एंव 15/09/25 की रात्रि सिकिदिरी थाना क्षेत्र के टाटी स्थित सरकारी विध्यालय मे लगे सोलर… pic.twitter.com/r656m7erxW
— Ranchi Police (@ranchipolice) September 29, 2025












